हादसे के बाद बस चालक भागा
पिता गुरमेल की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और जीतपाल को खुटार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जीतपाल को भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव घर ले जाए गए। उधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
जीतपाल और हरमीत की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसडीएम संजय कुमार पांडेय और सीओ पंकज पंत भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
जीतपाल और हरमीत की मौत से मां करमजीत कौर, दादा लखविंदर सिंह, दादी स्वर्णकौर, चाचा सुखदेव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरमेल सिंह की एक बेटी की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटे थे, जिनकी बृहस्पतिवार को हादसे में मौत हो गई।