इससे आहत गौरा देवी ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बीच भतीजा सचिन घर पहुंचा तो वह बेहोश मिलीं। तुरंत ही उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत लेकर महिला थाने नहीं आई थी।
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि कार्यालय में महिला ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर आरोपों की जांच कराकर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।