फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन में विवाद... दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला, मोबाइल छीनने की कोशिश

Sat, 01 Feb 2025 03:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पीलीभीत से शाहजहांपुर आने वाली ट्रेन में विवाद के बाद कुछ लोगों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से शाहजहांपुर आने वाली ट्रेन में दो सगे भाइयों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया। वहीं, पुलिस ने घटना से इन्कार किया। पीड़ितों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन


चौक कोतवाली के मोहल्ला ककरा न्यू सिटी निवासी सैफ और रेहान अपनी बहन के घर पीलीभीत गए थे। वहां से ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में जिंदपुरा स्टेशन के पास से चढ़े कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। 

चाकू लगने से एक युवक की अंगुली कट गई। दूसरे के हाथ और आंख के पास चोट आई है। मामले की जानकारी से आरपीएफ, थाना पुलिस, जीआरपी ने जानकारी होने से इन्कार किया। हालांकि, दोनों घायलों का वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें