फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिता की डांट से नाराज बड़े बेटे ने नहर में लगाई छलांग, छोटा बचाने के लिए कूदा, दोनों डूबे

Fri, 16 Aug 2024 06:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के बंडा में बृहस्पतिवार को एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसका छोटा भाई भी नहर में कूद गया। दोनों डूब गए। शुक्रवार तक दोनों का पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन
नहर के किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में पिता के डांटने से नाराज गांव मुड़ियां छावन के दो सगे भाइयों ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस के काफी प्रयास के बाद उनका सुराग नहीं लगा। नाराज लोगों ने शुक्रवार को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे रामधुनि तिवारी का बेटा विपिन (25) अपने छोटे सुनील के साथ घर से निकल गया था। बताते हैं कि वह पिता के डांटने से नाराज हो गया था। दोनों भाई मकसूदपुर के समीप शारदा नहर पुल पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि विपिन ने नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए सुनील भी कूद पड़ा। नहर में तेज बहाव होने के कारण उनका सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने पुल के किनारे कांटे के सहारे उन्हें तलाश करने का प्रयास किया, पर दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रामधुनि तिवारी के दो पुत्र थे। उनकी पत्नी की सड़क दुघर्टना में करीब चार वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें