फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश करने वाले सहारनपुर के युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में एक्सिस बैंक के एटीएम से चोरी घटना के दो आरोपी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नकदी चोरी की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में कैंट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी सहारनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक ट्रक भी बरामद कर लिया है। दोनों हरियाणा से पतंजलि का आटा कैंट में सेना को सप्लाई देने के लिए आए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

रविवार की अल सुबह तीन बजे ट्रक से आए दो युवकों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने सेठ इंक्लेव में एक्सिसबैंक के एटीएम में चोरी की कोशिश की थी। मुंबई में हूटर बजने के बाद यहां शाखा प्रबंधक राजीव रंजन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों की तस्वीर सामने आई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी एस. आनंद ने एसपी सिटी के निर्देशन व सीओ सिटी सरवणन टी के पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। रविवार रात करीब एक बजे मुखबिर ने सूचना दी कि एटीएम तोड़ने वाले कैंट क्षेत्र में खड़े हैं।
एसपी सिटी संजय कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि सदर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्तों को टोका तो जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सहारनपुर के थाना तितरो के गांव धानवा निवासी रविंद्र व सोनू को गिरफ्तार किया। दोनों दस टायरा ट्रक चलाते हैं और आटा लेकर कैंट इलाके में आए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास दो तमंचे, कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एटीएम में कैश डालते देखकर मन में आया था लालच
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सहारनपुर में बैंककर्मी एटीएम में कैश डाल रहे थे। इस बीच उनकी नजर कैश पर पड़ गई थी। रुपये देखकर उनके मन में लालच आ गया था। तभी से एटीएम में चोरी करने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें