फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम का कर्मचारी बताकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की गिरफ्त में दो फर्जी बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में बिजली निगम के कर्मचारी बनकर ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक भाग गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सरायकाइयां निवासी आदेश कुमार के घर 25 मार्च को तीन लोग आए और खुद को बिजली कर्मचारी बताते हुए मीटर में गड़बड़ी बताई। इसके एवज में सुविधा शुल्क मांगने लगे। शक होने पर आदेश ने विद्युत निगम के कार्यालय में सूचना कर दी। विद्युत निगम की टीम ने मौके पर आकर उनके कर्मचारी होने से साफ इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार ने बताया कि आदेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दो अभियुक्तों देव प्रकाश शुक्ला निवासी बाड़ूजई द्वितीय थाना सदर बाजार, राकेश कुमार निवासी मोहल्ला चमकानी करबला थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया है। शिव सिंह निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचंद्र मिशन की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें