फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिकअप से टक्कर के बाद खाई में पलटा ट्रक, चालक जख्मी

विज्ञापन
अल्हागंज में खाई में पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली–फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार सुबह शादी समारोह से लौट रही डीजे लदी पिकअप की धान लदे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब छह बजे की है। हाईवे पर सीपी डेयरी के पास खीरी के तुमड़िया गांव से बरात से लौट रही डीजे लदी पिकअप धान से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही पिकअप में रखा डीजे का सामान हाईवे पर दूर-दूर तक बिखर गया। पिकअप वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मैनपुरी के नगलावील के रहने वाले डीजे मालिक रवि कुमार ने बताया कि उनका लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि वह और उनका साथी भगवान दास किसी तरह बच गए। वहीं पिकअप चालक पवन निवासी रंगपुर, मैनपुरी हादसे के बाद वाहन छोड़कर भाग गया। टक्कर के बाद धान से भरा ट्रक खाई में पलट गया। एटा का रहने वाला ट्रक चालक जुबैर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें