फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना जीएसटी दस्तावेज के सरिया से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
तिलहर में कार्रवाई के दौरान गोदाम के बाहर मौजूद जीएसटी अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने शुक्रवार को बिना वैध जीएसटी दस्तावेजों के लोहे की सरिया का परिवहन किए जाने के मामले में एक ट्रक को कब्जे में लिया। इसके बाद टीम ने बिरियागंज में नगर पालिका के सामने विवेक कुमार अग्रवाल और वैभव अग्रवाल की दुकानों पर जांच की, लेकिन ताले लगे मिले। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अग्रवाल धर्मकांटे के पास स्थित उनके गोदाम भी बंद मिले।
विज्ञापन

एसआईबी टीम डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने दुकानों और गोदामों के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया गया कि दोनों संचालक अचानक तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए दिल्ली जा रहे हैं। विभाग को कारोबार में जीएसटी संबंधी अनियमितताएं और कर चोरी की आशंका है।
हालांकि, इसकी पुष्टि जांच और अभिलेखों की पड़ताल के बाद ही होगी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि संबंधित दुकानों और गोदामों की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी किया गया है। पांच गोदामों की निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं। टीम प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि संचालकों के संपर्क नहीं करने पर शनिवार सुबह पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में ताले खुलवाकर जांच की जाएगी। कार्रवाई के दौरान ताराचंद उपाध्याय, राज कर अधिकारी राहुल कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर मुन्नी देवी समेत एसआईबी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें