आर्य महिला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में बोलतीं प्रो.रूपांशु माला। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से पुस्तक समीक्षा के नियम एवं विभिन्न तत्वों पर विभागीय गतिविधि आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को पुस्तक समीक्षा की लेखन शैली, भाषा और उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।
हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. रूपांशुमाला ने पुस्तक समीक्षा की लेखन शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुस्तक समीक्षा की भाषा सरल, सहज, स्वाभाविक और रोचक होनी चाहिए। प्रो. दुर्गावती सिंह ने कहा कि किसी पुस्तक की खूबियों और कमियों को निष्पक्ष रूप से सामने रखना ही समीक्षा की वास्तविक कसौटी है। असिस्टेंट प्रोफेसर रीतू मिश्रा ने भी विचार रखे। संवाद
छात्राओं को खाद्य सुरक्षा की जानकारी दी
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं कृषि अर्थशास्त्र विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं को खाद्य सुरक्षा, कृषि विकास, किसानों की आर्थिक स्थिति और भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्व की जानकारी दी गई। गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता सीता वर्मा, अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा वर्मा आदि ने विचार रखे। संवाद