फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया ट्रक, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल

Wed, 15 May 2024 03:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
हाईवे किनारे पड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में जलालाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक से टक्कर लग गई। हादसे में दो बच्चों समेत दंपती घायल हो गए। चालक को भी चोटें आईं हैं। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक चला गया। घायलों को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


अल्हागंज के ग्राम भरतौली निवासी पवन सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली में गल्ला और भूसा भरकर फर्रुखाबाद के तिकोना चौकी स्थित मकान में जा रहे थे। उनके साथ पत्नी और दो छोटे बच्चे भी थे। ट्रैक्टर वानगांव निवासी विनोद चला रहा था। बुधवार सुबह करीब चार बजे ततियारी गांव के पास हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट उनकी ट्रॉली में भरे गल्ले का रस्सा ढीला हो गया। ट्रैक्टर रोककर विनोद रस्सा कसने लगा। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर लग गई। 

हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर टक्कर के बाद ट्रॉली के अंदर जा घुसा। हादसे में विनोद, पवन, पवन की पत्नी  अंजली और उनके दो बच्चे वासू (नौ), अंश (सात) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया। आसपास के लोगों ने आननफानन घायलों को बाहर निकाला। उन लोगों को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें