फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार लाख, 90 हजार स्थानों पर लहराएगा तिरंगा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर अगस्त माह में 11 से 17 तारीख के बीच जिलेभर में चार लाख, 90 हजार स्थानों पर तिरंगा ध्वज लगाया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक भारतीय को अपने घर व प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जगाना है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देशभर में मनाया जा रहा है। जनपद में भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम उत्साह एवं भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिले में चार लाख, 90 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए समिति का गठन कर दी है। झंडे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है तो सूर्योदय के बाद ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मान के साथ इसे उतारना चाहिए।
11 से 17 अगस्त तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झंडों को बाद में आदर के साथ उतारकर सुरक्षित रखा जाए। अगर इसे फेंका जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने कहां कि किसी भी दशा में झंडे का अपमान न हो। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी गौतम, डीडीओ पवन कुमार, अपर नगर आयुक्त रश्मि, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी घनश्याम सागर, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें