फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। खरीदे गए धान का भुगतान मांगने को लेकर किसान से कहासुनी होने पर जखिया गांव में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के किनारे अनाज का कारोबार करने वाले हर्षित गुप्ता ने पुलिस को दुकान पर अपने साथ लूट होने की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो मामला आपसी लेनदेन के विवाद का निकला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि जखिया गांव के रामबरन ने हर्षित की दुकान पर 65 हजार रुपये से अधिक का शरबती धान बेचा था। कारोबारी ने रुपये बाद में देने के लिए कहा, लेकिन रामबरन ने आधा भुगतान तुरंत देने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच, हर्षित ने थाने पर अपने साथ लूट होने की सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें