फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महोलिया गोशाला के पास तेंदुए ने कुत्ते को मारा

विज्ञापन
तेंदुए के हमले में कुत्ते की मौत की जानकारी करते वनकर्मी। स्रोत वनकर्मी
विज्ञापन
खुटार। गांव महोलिया वीरान के पास घूम रहे तेंदुए ने गांव सिमरा वीरान निवासी सरवन सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचकर कुत्ते को मार डाला। सूचना पर रेंजर ने मौका मुआयना किया और महोलिया वीरान गोशाला में भी पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

सोमवार रात तेंदुआ छुट्टा पशुओं को पीछा करते हुए गांव महोलिया वीरान के बलजीत सिंह के घर के पास पहुंच गया। बलजीत सिंह के भाई अमृत सिंह बाइक से घर लौट रहे थे। तेंदुआ देखकर वह शोर मचाते हुए भागे तो आसपास के तमाम लोग डंडे लेकर शोर मचाते हुए आए। इसके बाद तेंदुआ भाग गया।
कुछ देर बाद तेंदुए ने गांव सिमरा वीरान में सरवन सिंह के कुत्ते को मार डाला। महोलिया गोशाला में तेंदुआ कुछ दिन पूर्व तीन गायों को मार चुका है। वनकर्मियों के मुताबिक तेंदुआ खुटार रेंज के बिलंदापुर वन क्षेत्र से गोशाला तक आ जाता है। गोशाला से बिलंदापुर की दूरी लगभग आठ किमी है। वन विभाग की टीम ने गोशाला में पिंजरा लगाया था, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन


सोमवार शाम को गांव सिमरा वीरान में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर गया था। रात में 12 बजे तक खुद भ्रमण पर रहा। काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। मंगलवार को कुत्ते को मारने की जानकारी मिली थी, टीम भेजी गई थी।
विज्ञापन

- मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें