फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिनिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर को किया नमन

विज्ञापन
कैंट ​​स्थित बुद्ध विहार में प्रांतीय अनुसूचित जाति-जनजाति बेसिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित पुष - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शनिवार को श्रद्धा से मनाया गया। कई जगह पर उनके चित्रों व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा व विभागीय कर्मचारियों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। रथिन सिन्हा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को प्रगति का विकल्प बताया। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के सचिव अहमद मुबीन, सहायक अभियंता महेंद्र कुमार, दिनेश सिंह यादव आदि मौजूद रहे। सपा के कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रणजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजू बग्गा ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जगमोहन सिंह, प्रखर शर्मा, उत्कर्ष मौर्य, सुमित शुक्ला, सुहेल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा के बाद गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, अर्चना वाल्मीकि, अनिल श्रीवास्तव, तस्दीक अंसारी, इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रबंधक एसके मित्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नमन किया। सोसायटी के अध्यक्ष राम सिंह, अरुण कुमार, ज्वाला प्रसाद आदि मौजूद रहे। कैंट क्षेत्र स्थित बुद्ध विहार में प्रांतीय अनुसूचित जाति-जनजाति बेसिक शिक्षक संघ की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, महामंत्री विनोद कुमार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सियाराम दिनकर, अमर सिंह, जिला महामंत्री विनोद कुमार, दिनेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
तिलहर/निगोही। तिलहर में मोरपाल वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग स्मृति स्थल पहुंचे। उन्हाेंने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गिरधारी लाल ,डॉक्टर सुधीर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। निगोही में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने अपने कार्यालय में सभा कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
खुटार। खुटार के बुद्धा पार्क में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। इस मौके पर राजेश गौतम, दीपक कुमार, विशाल कुमार, रामआसरे, फकीर चंद, बाबूराम, वेदपाल, रामू लाल, संजीव कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद

कैंट स्थित बुद्ध विहार में प्रांतीय अनुसूचित जाति-जनजाति बेसिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित पुष- फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग

कैंट स्थित बुद्ध विहार में प्रांतीय अनुसूचित जाति-जनजाति बेसिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित पुष- फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें