फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिरनीबाग चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल का शुरू हुआ ट्रायल

विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल ट्रायल का निरीक्षण करने के दौरान दिशा-निर्देश देते एसपी एस आन? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के खिरनीबाग चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल शुरू हो गया है। इसका मंगलवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व एसपी एस. आनंद ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। ऐसे 13 चौराहे/तिराहे हैं, जहां पर ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था चालू होगी। इसके बाद ऑनलाइन चालान कटेंगे।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा से आच्छादित व स्वीकृत परियोजना इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत खिरनीबाग चैराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के ट्रॉयल रन किया गया। ट्रॉयल रन के समय मौजूद कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर रितेष सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत सभी कार्य एमनेक्स इंफोटेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है।परियोजना अंतर्गत नगर के 13 जंक्शन (चौराहों/तिराहों) पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किए गए हेैं।
इनमें मेजबान तिराहा, केरूगंज तिराहा, पुत्तूलाल चैराहा, सुभाष (हथौड़ा) चौराहा, अंटा चौराहा, लाल इमली चौराहा, खिरनीबाग (रामलीला) चौराहा, महिला थाना चौराहा, बरेली मोड़ चौराहा, हरदोई रोड चौराहा, गर्रा फाटक तिराहा, घंटाघर चौराहा व कवि तिराहा शामिल हैं। 13 जंक्शन पर एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस), रेड लाइट वायलेश डिटेक्शन (आरएलवीडी), आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन एवं पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। सभी 13 चैराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स की सुविधा भी प्रदान की गयी है, जिससे किसी भी समय मात्र एक बटन दबाकर कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने खिरनीबाग चौराहे पर स्थापित ट्रैफिक सिग्नल के ट्रॉयल रन के संयुक्त निरीक्षण कर बताया कि ट्रैफिक सिग्नल पर नियमों का उल्लंघन करने पर आटोमैटिक चालान व्यवस्था प्रारम्भ की जाएगी। इससे पहले जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से खिरनीबाग चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल का ट्रॉयल रन आरम्भ किया गया है। इस मौके पर सीओ सिटी, आईटीएमएस की तकनीकी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें