फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टाउनहाल मार्ग पर पेड़ की छंटाई से दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
पुराने नगर निगम कार्यालय से लाल इमली चौराहे तक लगा जाम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टाउनहाल स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास बृहस्पतिवार दोपहर सड़क किनारे पेड़ की छंटाई के दौरान यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कटी हुई भारी-भरकम डालियां सड़क पर गिरने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन रेंगते रहे और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टाउनहाल रोड पर दोपहर में एसबीआई के पास पेड़ की छंटाई शुरू की गई। डालियां सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित हो गया। बाबा विश्वनाथ मंदिर से शहीद पार्क, महाकाली ओवरब्रिज के पास मंदिर की गली और लाल इमली चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से निकलने की होड़ में कई वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई। दिन में दो से लेकर शाम चार बजे तक जाम की स्थिति रही। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि जाम लगा था, जिसे यातायात पुलिस ने खुलवा दिया।

पुराने नगर निगम कार्यालय से लाल इमली चौराहे तक लगा जाम। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें