फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स की दरें बढ़ने से पुवायां-बंडा हाईवे पर महंगा हुआ सफर

विज्ञापन
पुवायां बंडा मार्ग स्थित सबली कटेली टोल प्लाजा - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। टोल टैक्स की दरें बढ़ने का असर पुवायां-बंडा हाईवे पर यात्रा करने वाले वाहन स्वामियों पर पड़ रहा है। टोल की दरें बढ़ने से इस मार्ग पर यात्री वाहन किराया बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

पहले पुवायां तहसील में किसी मार्ग पर टोल टैक्स नहीं पड़ता था। मैंगलंगज से लेकर पूरनपुर तक नेशनल हाईवे बनने के बाद दो वर्ष पूर्व पुवायां-बंडा के बीच गांव सबली कटेली के पास टोल प्लाजा बनाया गया था। इसके बाद इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स लेना शुरू हुआ।
अब टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी गई हैं। इससे वाहन स्वामियों को ज्यादा टोल अदा देना होगा। इसका असर माल भाड़े पर भी पड़ेगा और यात्री वाहनों पर बढ़े टोल का असर यात्रियों पर पड़ना तय है। पुवायां-बंडा हाईवे नया बना होने के कारण सड़क की स्थित सही है, लेकिन कुछ स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

खुटार-पूरनपुर मार्ग पर अभी टोल वसूली नहीं
खुटार से पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर गांव हिटौटा के पास भी टोल प्लाजा बना हुआ है, लेकिन अभी यहां टोल टैक्स की वसूली शुरू नहीं की गई है।
यह होनी चाहिए सुविधाएं
टोल प्लाजा पर पीने का पानी, शौचालय, उचित प्रकाश व्यवस्था, आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा, एंबुलेंस, टायर पंचर जोड़ने की व्यवस्था, इमरजेंसी में डीजल, पेट्रोल मिलने की व्यवस्था होनी चाहिए। यह सभी सुविधाएं वाहन स्वामी को टोल देने पर ही मिलती हैं। टोल टैक्स की रसीद से आपको ये मदद मिलती है।
खड़ी रहती है एंबुलेंस, लाइट नहीं जलतीं
सबली टोल प्लाजा पर पीने का पानी, शौचालय, एंबुलेंस आदि की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन एंबुलेंस हाईवे पर न घूम कर टोल प्लाजा पर ही खड़ी रहती है। मैनेजर सरमन त्यागी ने बताया कि टोल प्लाजा पर नियमानुसार जो व्यवस्थाएं होनी चाहिए, वह मौजूद हैं। वाहन चालकों के सुझावों पर भी अमल कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती हैं। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर हाईमास्ट लाईटें नहीं जलाई जाती हैं। मैनेजर के अनुसार दो या तीन दिनों में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। यहां दो होमगार्ड रहते हैं। मैनेजर का कहना है कि लोग टोल टैक्स से पहले गांव सबली कटेली से होकर हाईवे पर निकल जाते हैं। टोल टैक्स बचाने के लिए लोग दो किमी का चक्कर लगाते हैं।
वाहन टोल टैक्स पहले - टोल टैक्स अब
कार, वैन 40 45
हलके भार वाहन 65 70
बस, ट्रक 135 150
थ्री एक्सल बस/ट्रक 150 165
फोर से 6 एक्सल 215 235
आसपास के लोगों को मिले छूट
टोल के आसपास के लोगों को टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। पांच किमी के दायरे के नियमानुसार छूट का प्रावधान है, लेकिन यह सुविधा नहीं मिल रही है। -अरुण कुमार, गांव विक्रमपुर पुवायां
लाइट न जलने से हादसे का डर
टोल प्लाजा पर रात में हाईमास्ट लाइटें नहीं जलाई जाती हैं। जो छोटी लाइटें लगी हैं, वह भी एक तरफ की जलती हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। -संदीप सिंह सोनी, गांव सबली कटेली पुवायां
हाईवे पर कई हैं गड्ढे
हम हाईवे पर चलने का टैक्स देते हैं, लेकिन कई जगह गड्ढे हैं। मरम्मत होनी चाहिए। पांच किमी के दायरे के वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए। - गुरविंदर सिंह, गांव करनापुर पैतापुर पुवायां
कई बार गुजरना पड़ा है
टोल टैक्स के रेट नहीं बढ़ाने चाहिए थे। पांच किलोमीटर के दायरे के टोल फ्री किया जाए, क्योंकि आसपास के लोगों का कई बार गुजरना पड़ता है। -गोपाल मिश्रा, गांव उदना पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें