फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली मार्ग पर परिवहन निगम ने शुरू कीं चार एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यात्रियों को राहत दी जाएगी। परिवहन निगम ने चार नई एसी प्रीमियम सेवा को शुरू किया है। बसों में लेटकर और बैठकर जाने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

रोडवेज के बेड़े से 251 बसों का संचालन होता है। इनमें करीब 30 बसें दिल्ली मार्ग पर चलाईं जातीं हैं। अब तक मार्ग पर एसी बस नहीं चलती है। ऐसे में लग्जरी सफर के लिए यात्री निजी बसों का रुख करते थे। ऐसे में निगम ने एसी बसों की मांग की थी। कुछ दिन पहले निगम को चार बसें मिलीं हैंं।
इन एसी प्रीमियम सेवा को दिल्ली मार्ग पर उपलब्ध कराया जाएगा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह आठ बजे, साढ़े दस बजे बसें चलेगी। इसी तरह रात आठ बजे और फिर साढ़े दस बजे बस चलेंगी। बताया कि टू बाई टू बस का 843 रुपये व टू बाई थ्री का 721 रुपये किराया है। जबकि सामान्य बसों पर दिल्ली तक 566 रुपये किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें