फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें हुईं रद्द, 39 हजार रुपये के टिकटों की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन चलने की वजह से ट्रेेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। तमाम ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। वहीं पूर्व में ही रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। इससे बचने के लिए उन्होंने अपनी यात्रा ही स्थगित कर दी है और टिकट वापस कराए हैं। बुधवार को टिकट वापसी पर 39 हजार रुपये का रिफंड रेलवे की ओर से दिया है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में ठंडे स्थानों पर यात्रा के लिए जाने के लिए बहुत से लोगों ने दो माह पूर्व अपने टिकट रिजर्व कराए थे। यात्रा करने के लिए ट्रेन पकड़ने को जब वह प्लेटफार्म पर पहुंचे, तो जानकारी मिली कि अग्निपथ योजना के विरोध की वजह से ट्रेन रद्द कर दी गई। बिहार में ट्रेनें जला दी गई हैं। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके चलते रेल प्रशासन ने बिहार से होकर जाने वाली और बिहार से होकर आने वाली अधिकांश ट्रेनें रद्द कर दी हैं।
ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी होने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन नहीं होने पर यात्रियों ने अपने टिकट वापस करा दिए। इस बीच शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर 15000 तथा रोजा रेलवे स्टेशन पर 24000 रुपये के टिकट वापस किए गए। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर ने बताया कि यदि ट्रेन निरस्त हो जाती है तो 72 घंटे तक पूरा रिफंड वापस दिया जाता है। शाहजहांपुर व रोजा स्टेशन पर यात्रियों द्वारा टिकट वापस कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कई महीने पहले बुक कराया था टिकट
रोजा के अर्जुनपुर बरमौल गांव निवासी पंकज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने को कई माह पूर्व कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सीट रिजर्व करा ली थी। स्टेशन पर आने पर पता चला कि ट्रेन ही रद्द कर दी गई है। पड़रा निवासी राजीव पांडे ने बताया कि हरिद्वार जाने के लिए दून एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। अब बताया जा रहा है कि ट्रेन रद्द हो गई है। आनंदपुरम कॉलोनी निवासी बेबी मिश्रा ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने जाने के लिए रिजर्वेश करवाया था, ट्रेन ही निरस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें