फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉपेज के बावजूद ट्रेन को दे दिया रन-थ्रू का सिगनल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मैगलगंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने स्टॉपेज के बावजूद ट्रेन को रन-थ्रू सिग्नल दे दिया। स्टॉपेज होने के कारण लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के साथ ही स्टेशन मास्टर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 05282 अमृतसर दरभंगा समर स्पेशल अमृतसर से चलकर दरभंगा की ओर जा रही थी। इस ट्रेन को जननायक ट्रेन के स्थान पर चलाया गया है। जननायक ट्रेन के स्टॉपेज की तरह इस ट्रेन का शुक्रवार सुबह 9:00 बजे मैगलगंज स्टेशन पर स्टॉपेज है। शनिवार को सुबह जब ट्रेन मैगलगंज स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन मास्टर ने रन-थ्रू गुजरने के लिए हरा सिगनल दे दिया। ऐसे में पहले ट्रेन न रुकने पर मैगलगंज तक यात्रा करने वाले यात्री घबरा गए। लेकिन माजरा समझकर लोको पायलट संजय मिश्रा ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसकी जानकारी सीनियर डीईई (डिवीजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर) को दी। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन 9:05 बजे स्टेशन से रवाना हुई। पूरे मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर यातायात निरीक्षक एसके यादव, लोको इंस्पेक्टर और डीईई जनमंजेश उपाध्याय ने मंडल मुख्यालय भेज दी गई है।
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक के पीआरओ गौरव दीक्षित ने बताया कि अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस को मैगलगंज रेलवे स्टेशन पर हरा सिगनल देने वाले स्टेशन मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें फिलहाल हटा दिया गया है। मामले की विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें