कई यात्री पैदल भी चल गए
जाम में फंसी रोडवेज बसों के मुसाफिर गर्मी से बचने के लिए घंटों पेड़ की छाया में जाम खुलने की आस में बैठे रहे। तमाम यात्रियों ने मजबूर होकर बसों को छोड़ पैदल सफर शुरू कर दिया। जाम खुलवाने को रामगंगा पुल पर सीओ राजेपुर पुलिस बल के साथ डटे रहे जबकि हुल्लापुर चौराहा पर स्थानीय पुलिस जाम खुलवाने को पसीना बहाती रही।
हुल्लापुर चौराहे पर मऊ शाहजहांपुर गांव के मोड़ से वाहनों के गलत दिशा में आने की वजह से पुलिस को कई बार चौराहे पर अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों को रोकने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों जनपदों की पुलिस के सामूहिक प्रयास से दोपहर करीब 12.30 बजे जाम खुलने पर एक दिशा के वाहन निकलने शुरू हुए। हालांकि वाहनों की रफ्तार सिर्फ रेंगने तक सीमित रही। शाम तक रामगंगा पुल से हुल्लापुर तक वाहन धीमी गति से आगे बढ़ सके।