निगोही में रेलवे अंडरपास में बरसात का पानी भर जाने से हुईं कीचड़। स्रोत: जागरुक पाठक
निगोही। क्षेत्र में रेलवे के कई अंडरपास बारिश का पानी भर जाने से ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इससे करीब एक दर्जन गांवों के हजारों लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।
लिपुलेख-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग से राघवपुर सिकंदरपुर, छतेनी, ढकिया तिवारी, पसरा परसरी, इंदरखू, बिलंदपुर गद्दीपुर आदि गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर बने अंडरपास में पानी भर जाने के साथ ऊपर से बह कर आई मिट्टी कीचड़ भर जाने से लोगों का निकलना दूभर है।
कई बाइक सवार इसमें गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। यही नहीं,उदारा गांव से हंसौआ होते हुए हाईवे तक जाने वाले अंडरपास का भी यही हाल है। ज़िला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल कन्नौजिया ने रेल विभाग से सभी अंडरपास में भरा पानी निकलवाने की मांग की है। संवाद