फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता को घेरा

Fri, 23 Oct 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में बिजली की नियमित कटौती का शेड्यूल बदलकर देर रात तीन घंटे की कटौती फिर से लागू करने और बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं होने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के पदाधिकारियों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस जाकर प्रदर्शन किया। वहां मौजूद मिले अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का व्यापारियों ने घेराव किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन देकर बिजली कटौती का पुराना शेड्यूल लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए कंछल गुट के व्यापारी खिरनीबाग के कैंप कार्यालय पर जमा हुए। वहां से व्यापारियों का जत्था नगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचा और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वहां मौजूद मिले एसई अग्रवाल का व्यापारियों ने घेराव करके उन पर मनमानी कटोती को लेकर सवालों की बौछार कर दी। व्यापारी नेता बाथम ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई कि व्यापार संगठनों के विरोध पर आधी रात को बंद की गई बिजली कटौती फिर से क्यों लागू की गई। उन्होंने एसई से नियमित कटौती का पुराना शेड्यूल लागू कराने, मूर्ति विसर्जन यात्राओं के मार्ग पर बिजली की ढीली लाइनें ठीक कराने, लोकल फाल्ट के कारण बिजली संकट से प्रभावित क्षेत्रों को अगले चरण की कटौती मेें छूट दिए जाने, एक किलोवाट के कामर्शियल कनेक्शन की बिलिंग से एमसीजी चार्ज के नाम पर धनराशि वसूले जाने पर रोक लगाने आदि मांगें कीं। एसई अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर जल्द उचित निर्णय किया जाएगा।
बाद में व्यापारियों का शिष्टमंडल कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेअ से मिला और उनसे अनुरोध किया की रात की कटौती समाप्त कराने में प्रशासन स्तर से प्रयास करें। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि डीएम से परामर्श करके इस संबंध में पॉवर कारपोरेशन मुख्यालय के अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। प्रदर्शन में नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, मनोज खन्ना, अमित शर्मा, नरेश अरोड़ा, मुस्तकीम लाला,  फुरकान अली, मो. असलम, राजीव खन्ना, पंकज टंडन, मुकुंद खन्ना, जाहिद अंसारी, मनोज उपाध्याय, नीरज राठी, विश्वनाथ कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें