राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन भी किया।
संजय कुमार सरवस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए समारोह में मुख्य वक्ता महेश कुमार ने कहा कि विजयदशमी पर्व दैवी शक्ति का दानिवी प्रवृत्ति पर विजय का पर्व है। आसुरी शक्तियों को परास्त करने की कला और सामथ्र्य की जीत का दिन है दशहरा। जिला संघ चालक नरेंद्र कुमार ने कहा कि आरएसएस के लिए विजयदशमी का महत्व अनन्य और असमान्य है। क्योंकि इसी दिन संघ की स्थापना हुई थी। वर्ग कार्यवाह ज्ञानेश चद्र ने विजयदशमी को प्रेरणादायी पर्व बताते हुए इसे और भी जोशोखरोश से मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर विधायक सुरेश खन्ना, विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा, सह जिला संघ चालक कमलेश कुमार, विभाग प्रचारक दिनेश कुमार, जिला प्रचारक राजेश, नगर कार्यवाह राजकमल वाजपेयी आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राकेश मिश्रा, सर्वेश चंद्र धांधू, राकेश पांडेय, जेपी मिश्रा, शिव शर्मा, ओंकार सिंह, श्याम सुंदर, आकाश तिवारी, प्रियंक त्रिपाठी, संत कुमार मिश्र, ललित सक्सेना, डॉ. एसके मिश्रा, पंकज पांडेय आदि मौजूद रहे।
मंदिरगंज में फूंका रावण का पुतला
नगर के मोहल्ला मंदिरगंज में भी विजयदशमी पर रावण का पुतला फूंका गया। रावण का पुतला दहन का मोहल्लेवासियों ने खूब आनंद लिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने श्रीराम के गगनभेदी जयकारे के साथ आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक संतोष शरण अग्निहोत्री, उमेश अवस्थी, आरएल कटियार, जगत बिहारी सक्सेना, गोविंद वर्मा, आदर्श सक्सेना, राकेश यादव, छेदा लाल, रविशंकर मिश्र, विनीत अवस्थी, विनायक मेहरोत्रा, अर्पित वर्मा आदि मौजूद रहे।
सफाई अभियान चलाया
संत कबीर पब्लिक स्कूल की ओर से दशहरा पर्व स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और स्कूल के विद्यार्थियों ने हथौड़ा बुजुर्ग क्षेत्र में न सिर्फ सफाई अभियान चलाया, बल्कि मच्छर मारने की दवा का छिड़काव भी किया। आयोजन में प्रबंधक अनूप सिंह, प्रधानाचार्य मुन्नी देवी, राजेश राठौर, राजेश मौर्य, दिनेश कुमार, संजीव भारती के अलावा वर्षा, साहिबा, सपना पांडेय, शीेतल, अभिषेक, प्रियंका, दीपक, सूरज, पंकज, अवनीश, हिमांशु, हर्षित, अरुण, विशाल, सौरभ, प्रवेद्र, निखिल, पीयूष, रचिता, बॉबी आदि बच्चे भी शामिल हुए।
बही-खातों का हुआ पूजन
विजयदशमी पर्व पर दुकानदारों ने परंपरागत ढंग से बही-खातों का पूजन भी किया। सुबह प्रतिष्ठानों की सफाई आदि करने के बाद पुरोहितों ने हवन पूजन किया और बही-खातों तथा कलम की पूजा की। इस दिन पुराने खाते बंद कर नवीन खातों का संचालन करने का भी विधान है। इसलिए दुकानदारों ने नए बही खाते संचालित कर प्रसाद अर्पित किया और आरती की।
मोबाइल पर नीलकंठ देख पूरा किया शगुन
व्यापारी समाज में दशहरा पर नीलकंठ देखने को शुभ माना जाता है। अब नीलकंठ के लगभग विलुप्त होने के कारण यह काम अब फेसबुक और व्हाट्सऐप ने अपने जिम्मे ले लिया है, सो सुबह से ही नीलकंठ पक्षी की दुर्लभ फोटो लोगों के मोबाइल पर इधर से उधर तैरने लगी थी। दुकानदारों ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों को भी इसी विधि से नीलकंठ से दर्शन कराए।
वैश्य महासभा के लोगों ने किया शस्त्र पूजन
पुवायां। अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन की पुवायां इकाई की ओर से बृहस्पतिवार को दशहरा का पर्व उल्लास से मनाया गया और शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर विनायक अग्रवाल, कपिल गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, अनुराग, गुंजन बाथम, शैलेश वैश्य, कुलदीप गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, उदय अग्रवाल, नरायन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विक्की गुप्ता, सचिन गुप्ता, विजय कुमार, विवेक गुप्ता, गौरव कुमार, रचित अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।