फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने भरी ट्रैक्टर ट्रॉली फंसने से भैंसी पुल के पास लगा जाम

विज्ञापन
भैंसी पुल के पास गन्ने भरी ट्राली फंसने से खड़े वाहन - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। मार्च के महीने में ही तीसरी बार भैंसी नदी के पुल की मरम्मत शनिवार को शुरू की गई। इससे वाहन पुल के पास कच्चे रास्ते से निकाले गए। कच्चे रास्ते पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली फंसने से लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। भैंसी नदी का पुल अत्यंत जर्जर हालत में है। पुल पर पड़े लकड़ी के कई पटले टूट चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पटलों के ऊपर पड़ी लोहे की चादर बार-बार उखड़ रही है। लोहे की चादर पर कुछ दिन पूर्व सीमेंट, बजरी आदि डाली गई थी। लेकिन, चार घंटे बाद ही चादर उखड़ गई थी। इसके बाद चादर को बोल्ट लगाकर दुरुस्त करने का प्रयास किया। लेकिन, भारी वाहनों के पुल से निकलने के कारण यह प्रयास भी विफल रहा। अब शनिवार को पुल को फिर से मरम्मत के लिए बंद कर दिया और वाहनों को पुल के पास कच्चे रास्ते से निकाला गया।
रोड की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर नहीं चढ़ सकी और फंस गई। इसके बाद कच्चे रास्ते पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे बाद ट्रॉली निकाली जा सकी। इस दौरान वाहन चालकों को धूप में खड़े रहना पड़ा। पुल के पास दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। 15 दिन में तीसरी बार पुल की मरम्मत के लिए हाईवे को बंद करना पड़ा है। वाहनों को कच्चे रास्ते से निकालना पड़ा है। लोगों ने पुल की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें