फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनहाल और स्टेडियम क्लब बने संयुक्त विजेता

Sat, 31 Oct 2015 08:26 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय दादा ध्यानचंद्र ओपेन हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों और रेफरी के बीच जमकर विवाद हुआ। तू-तू, मैं-मैं के बीच फाइनल खेल रहीं टाउनहाल क्लब और स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर की टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम टीम ने जीएफ कॉलेज को 4-1 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में टाउनहाल क्लब ने 20 राजपूत को पराजित कर फाइनल खेलने का अधिकार हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जीएफ कॉलेज विजयी रहा। फाइनल मुकाबले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसी बीच रेफरी के किसी निर्णय पर आपत्ति करते हुए स्टेडियम के खिलाड़ियों और संबंधित रेफरी के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बात बढ़ने पर आगे खेल नहीं हो सका और अंत में हॉकी क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया। जिस समय खेल रुका उस समय दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर थीं। समापन पर मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें