फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के आंतरिक सर्वे में भाजपा के शीर्ष नेता भी अपनी सीट हार रहे : शशांक यादव

विज्ञापन
शाहजहांपुर के सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते लखीमपुर खीरी के एमएलसी शाहजहांपुर के मतग - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर के एमएलसी शशांक यादव ने बुधवार को अंटा स्थित सपा कार्यालय पर दावा किया कि भाजपा के शीर्ष नेता सपा के आंतरिक सर्वे में अपनी सीट हार रहे हैं। सारे एग्जिट पोल ध्वस्त होंगे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शशांक यादव ने कहा कि एग्जिट पोल के बहाने भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल उठाने का प्रयास किया। उन्होंने पीएम के वाराणसी में तीन दिन रुकने पर तंज कसा कि प्रधानमंत्री की एक मर्यादा होती है। विधानसभा चुनाव में तीन दिन अपने संसदीय क्षेत्र में रुकना, सीएम का बार-बार अपनी विधानसभा में जाने से साबित होता है कि भाजपा के नेता दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने वाला नहीं है। कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ काउंटिंग में एक-एक वोट के लिए पूरी ताकत से लड़ाई लड़ रहे हैं।
हर हाल में सपा प्रत्याशियों की जीत तय है। सपा के सर्वे में जनपद की छह विधानसभा सीटें जीतेंगी। ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर आ रही सूचनाओं के संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक रोशनलाल वर्मा, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, राजेश यादव, राजेश वर्मा, उपेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें