फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने का समय आ गया है : वेदांती

विज्ञापन
डॉ. रामविलास दास वेदांती - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा के पूर्व सांसद एवं रामजन्म भूमि तीर्थ न्यास परिषद के सदस्य डॉ. रामविलास दास वेदांती महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में समान नागरिक संहिता लागू हो। यह किसी भी पंथ अथवा जाति के निजी कानूनों से ऊपर होता है।
विज्ञापन

वेदांती महाराज रविवार को संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लोक भारती की ओर से आयोजित अन्नदाता सम्मान व परिवार मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। इससे पहले उन्होंने भाजपा नेता डॉ. विजय पाठक के घर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि समान नागरिक संहिता अथवा समान आचार संहिता का अर्थ एक पंथनिरपेक्ष (सेक्युलर) कानून होता है, जो सभी पंथ के लोगों के लिए समान रूप से लागू होता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो अलग-अलग पंथों के लिए अलग-अलग सिविल कानून न होना ही ‘समान नागरिक संहिता’ की मूल भावना है। समान नागरिक कानून से अभिप्राय कानूनों के वैसे समूह से है जो देश के समस्त नागरिकों (चाहे वह किसी पंथ क्षेत्र से संबंधित हों) पर लागू होता है। यह किसी भी पंथ जाति के सभी निजी कानूनों से ऊपर होता है। समान नागरिकता कानून के अंतर्गत आने वाले मुख्य विषय व्यक्तिगत स्तर, संपत्ति के अधिग्रहण और संचालन का अधिकार, विवाह, तलाक और गोद लेना होता है।
विज्ञापन

बताया कि इस तरह का कानून अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका है। गोवा एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां यह लागू है। विश्व के अधिकतर आधुनिक देशों में ऐसे कानून लागू हैं। समान नागरिक संहिता से संचालित धर्मनिरपेक्ष देशों की संख्या बहुत अधिक है- जैसे कि अमेरिका, आयरलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, तुर्की, इंडोनेशिया, सूडान, इजिप्ट, जैसे कई देश है, जिन्होंने समान नागरिक संहिता लागू किया है।
नंदियों को हरा चारा व चोकर खिलाया
पुवायां रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में नगर निगम की ओर से संचालित अस्थाई नंदीशाला का पूर्व राम विलास वेदांती महाराज ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नंदीशाला में संरक्षित नंदियों को गुड़, केला आदि खिलाए। अस्थायी नंदीशाला में हरा चारा, चोकर, भूसा पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व नंदियों के रहने के लिए बने शेड की व्यवस्था को देखा। उन्होंने नगर आयुक्त, गोशाला प्रभारी व कार्यदायी संस्था की सेवा समर्पण भाव की सरहना की। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, गौरव, आलोक, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें