खुटार में तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस
खुटार। सोशल मीडिया पर तमंचों के साथ फाेटो देखने के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से युवकों को तमंचे सहित पकड़ लिया। उनका चालान कर दिया गया है।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि गांव ढाका मुजप्ता बेला के मोहित कुमार, इसी गांव के सचिन कुशवाहा और अंकित कुमार के तमंचे सहित फोटो सोशल मीडिया पर डाले जाने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद मुखबिरों को सतर्क किया गया था। इसके बाद रविवार रात तीनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया गया।
तलाशी में तीनों के पास से एक-एक तमंचा और एक-एक कारतूस बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की गई और चालान कर दिया गया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि तीनों युवकों के पास से तमंचे कहां से आए हैं। पकड़े गए युवकों को छुड़वाने के लिए सोमवार सुबह कुछ नेता प्रयास में लगे रहे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।