फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में तीन वीडियो वायरल, जांच में बनेंगे मददगार

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में होता हंगामा - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा के निगोही ब्लॉक में फर्जी मतदान को लेकर हुए बवाल के बाद दिन-पर दिन नए वीडियो सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले मारपीट के दो वीडियो सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी का नोकझोंक और हंगामे का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है, साथ ही तफ्तीश में भी साक्ष्य के रूप में शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन

14 फरवरी की शाम चार बजे निगोही में मतदान को लेकर जमकर बवाल हुआ था। भाजपा नेता आकाश तिवारी ने सपा प्रत्याशी और विधायक रोशन लाल और उनके पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने के सामने साथियों के साथ जाम लगाया था। पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया था। इसके बाद थाने पर पथराव हुआ था। उसी दिन सपा प्रत्याशी रोशन लाल की कोठी पर पथराव और फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था।
आकाश तिवारी व एक अन्य की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा, उनके पुत्र सचिन वर्मा व मनोज वर्मा समेत 50 से 60 लोगों पर केस दर्ज किया था। अगले दिन रोशन लाल के पुत्र मनोज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा समेत 26 नामजद व 250 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन

अब वीडियो वायरल होने का सिलसिला शुरू हो गया। बुधवार को भाजपा नेता आकाश तिवारी के साथ मारपीट के दो वीडियो सामने आए, जिनमें कई लोग आकाश तिवारी को डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना है। इसमें सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा से नोकझोंक हो रही है। वीडियो में हंगामे वाले स्थान पर पुलिस भी तैनात है। वायरल हो रहे तीनों वीडियो को आईटी सेल ने डाउनलोड कर लिया है, साथ ही वीडियो को पुलिस अपनी तफ्तीश में शामिल करेगी।
-सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के वायरल वीडियो को हमने देखा है। विधायक पर दर्ज मुकदमे में घटना शामिल है। इसलिए, वीडियो को जांच में साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी
-हमारी गाड़ी भाजपा समर्थकों ने घेर रखी थी। वहां पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी। हम तो हंगामा करने वालों को समझा रहे थे।
रोशन लाल वर्मा, सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें