फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लापता बीएसएफ जवान की तलाश में जुटीं एसओजी समेत तीन टीमें

Tue, 12 Mar 2024 11:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेगमपुरा एक्सप्रेस से लापता हुए बीएसएफ के जवान चंद्रप्रकाश की तलाश में एसओजी और सर्विलांस समेत तीन टीमों को लगाया गया है। भाई शैलेंद्र को लेकर पुलिस ने अंतिम लोकेशन अंबाला जाकर जानकारी जुटाई। ऑनलाइन गेम में रकम हारने समेत कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खिरनीबाग निवासी चंद्रप्रकाश बीएसएफ की 49 बटालियन में जम्मू-कश्मीर में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वह 16 फरवरी को 15 दिन की छुट्टी काटने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे। बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू जाने के दौरान वह रास्ते से लापता हो गए। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। व्हाट्सएप पर अंतिम सीन सुबह 6.02 बजे प्रदर्शित होने के बाद भाई शैलेंद्र कुमार एसपी अशोक कुमार से मिले।
एसपी ने एसओजी व थाना सदर बाजार की टीम को चंद्रप्रकाश की तलाश में लगाया है। सदर थाने की एक टीम चंद्रप्रकाश के भाई शैलेंद्र कुमार को साथ लेकर अंबाला पहुंची और वहां पूछताछ की। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी। दूसरी टीम ने कानपुर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके अतिरिक्त बीएसएफ की एक यूनिट भी अंबाला पहुंची है, जो अपने स्तर से तलाश कर रही है। विवेचना के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


हनीट्रैप का शिकार हो चुका है चंद्रप्रकाश
पुलिस के अनुसार, चंद्रप्रकाश एक बार हनीट्रैप का शिकार भी हो चुका है। उसने कानपुर की एक महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने उस महिला से भी संपर्क साधा है। जांच में उससे एक महीने से संपर्क न होने की बात सामने आई है।

ऑनलाइन गेम में रकम लगाने की बात आई सामने
पुलिस की विवेचना के दौरान ऑनलाइन गेम में चंद्रप्रकाश के रकम लगाने का तथ्य भी सामने आया है। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। पुलिस ने चंद्रप्रकाश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। इसके अतिरिक्त कई अन्य पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
-
फिरौती के लिए व्हाट्सएप कॉल आने की जांच में जुटी पुलिस
चंद्रप्रकाश के परिजनों के पास फिरौती को लेकर व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। इसे पुलिस विदेश से आना बता रही है। पुलिस का मानना है कि थ्री फोर नंबर से आईपी कॉल कर ठगी की कोशिश की गई है। पुलिस फिरौती मांगने की बात से इन्कार कर रही है, लेकिन जांच भी कर रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
मामले की विवेचना चल रही है। टीमों को लगाया गया। कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें