फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दूल्हे के चचेरे भाई सहित तीन लोग गिरफ्तार, दो कारें भी सीज

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में सबली टोल पर तोड़फोड़ के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर पुवायां क्षेत्र में सबली कटेली टोल प्लाजा पर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में टोलकर्मी की ओर से 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रात में ही दूल्हे के चचेरे भाई सहित तीन लोगों को बरात से गिरफ्तार कर लिया। दो कारें भी सीज की गई हैं। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

10 जुलाई की रात पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव शाहगढ़ निवासी रंजीत सिंह के पुत्र कुनाल की शादी थी। बरात शाहजहांपुर शहर में दलेलगंज जानी थी। सबली टोल प्लाजा पर एक कार का टोल कटने के बाद तीन अन्य कार चालक टोल दिए बिना वाहन निकालने लगे।
आरोप है कि इस पर बरातियों और टोलकर्मियों में विवाद के बाद टोल पर तोड़फोड़ और कर्मचारी अजय से मारपीट की गई। बरात में शामिल दूल्हे की चाची माधोटांडा के गांव शाहगढ़ निवासी धीर सिंह की पत्नी रिंकी प्रजापति तोड़फोड़ के दौरान घायल हो गईं। बाद में बराती शाहजहांपुर चले गए।
विज्ञापन

टोलकर्मी सिंधौली के गांव बिलंदापुर के रहने वाले अजय की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि दस जुलाई की रात नौ बजे बंडा की ओर से आई चार कारों में सवार लोग वीआईपी लाइन का बैरियर हटाकर कार निकालने लगे। वह मौके पर पहुंचे, तब तक दो कारें निकल चुकी थीं। तीसरी कार को रोकने का प्रयास करने पर कार 50 मीटर दूर जाकर रुकी और उससे उतरकर लोग गाली-गलौज करने लगे।
इस बीच चारों कारों से उतरे 15 से 20 लोगों ने हॉकी स्टिक, डंडों से उन्हें पीटकर घायल कर दिया। कुर्सी, बैरियर, एक केबिन का शीशा और उपकरण तोड़ दिए। उन्होंने एक कार का नंबर नोट कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रात में ही शाहजहांपुर जाकर कार चालक पीलीभीत के गांव मझोला के हरजीत सिंह, दूसरी कार के चालक गांव शाहगढ़ के गुरुसेवक सिंह और दूल्हे के चचेरे भाई मोनू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को कई बराती थाने पहुंचे और पकड़े गए लोगों को छोड़ने की मांग की, लेकिन पुलिस ने इन्कार कर दिया। तीनों आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। दो कारें सीज की गईं हैं।


टोलकर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। तीन लोग गिरफ्तार किए गए थे जिनका चालान किया गया है। दो कारें भी सीज की गई हैं। जांच में जो तथ्य मिलेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुलिस हिरासत में सबली टोल पर तोड़फोड़ के आरोपी। संवाद

पुलिस हिरासत में सबली टोल पर तोड़फोड़ के आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें