फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने विवाद में बीच-बचाव करने पर तीन भाइयों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

Tue, 29 Apr 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

सार

शाहजहांपुर में हिस्ट्रीशीटर ने तीन सगे भाइयों को तमंचे से गोली मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले में सोमवार रात विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रांसपोर्ट कर्मी पर हिस्ट्रीशीटर ने तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद तमंचा निकालकर गोली मार दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्ट कर्मी के दो भाइयों को भी हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर घायल कर दिया। ट्रांसपोर्ट कर्मी की हालत गंभीर बनी है। बाद में आरोपी अपनी पिकअप में आग लगाकर भाग गया।

विज्ञापन


अजीजगंज के रहने वाले कमलेश शहर के सूरी ट्रांसपोर्ट में नौकरी करते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर लौट रहे थे। रास्ते में चुंगी के पास हिस्ट्रीशीटर शेरू किसी से विवाद कर रहा था। कमलेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो शेरू ने तलवार से उनके चेहरे पर वार कर दिया। इसके बाद तमंचे से पेट में गोली मार दी। शोर-शराबा सुनकर कमलेश के भाई अखिलेश और जितेंद्र मौके पर आ गए। 

कमलेश की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर 
शेरू ने अखिलेश और जितेंद्र के पेट में भी गोली मार दी। एक के बाद एक तीन भाइयों को गोली मारने की खबर इलाके में तेजी से फैली। मौके पर लोगों को आते देख शेरू अपने पिकअप वाहन में आग लगाकर भाग गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से कमलेश को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि विवाद में बीच-बचाव करने पर युवक ने तीन भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें