फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन निरीक्षक बोले: कुछ ट्रांसपोर्टर धमकी दे रहे, कहते हैं- मोड़ पर आए तो ट्रक से तुम्हारी गाड़ी उड़वा देंगे

Sat, 02 Apr 2022 08:47 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर। 

सार

जनपद के खनन निरीक्षक ट्रांसपोर्टरों के निशाने पर आ गए हैं। आरोप है कि खनन निरीक्षक को धमकाया जा रहा। खनन निरीक्षक का कहना है कि उनकी गाड़ी को ट्रक से उड़वाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर बंद पड़े टोल टैक्स के पास 31 मार्च को आठ ट्रकों का चालान करने के बाद जनपद के खनन निरीक्षक ट्रांसपोर्टरों के निशाने पर आ गए हैं। आरोप है कि ट्रकों का चालान निरस्त कराने को लेकर खनन निरीक्षक को धमकाया जा रहा। खनन निरीक्षक गोविंद कृष्ण मौर्या के मुताबिक, उनकी गाड़ी को ट्रक से उड़वाने की धमकी दी गई। शनिवार को उनके कार्यालय में पहुंचकर कुछ ट्रांसपोर्टरों ने अभद्रता की। इस मामले में एडीएम प्रशासन से शिकायत की गई है।

विज्ञापन


31 मार्च को जिला खनन निरीक्षक गोविंद कृष्ण मौर्या ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक गिट्टी लदे ट्रक को रोककर ओवरलोड में चालान कर दिया था। इस कार्रवाई से भड़के स्थानीय व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए ग्वालियर से आने वाले ट्रकों को रोक लिया था। आरोप था कि ग्वालियर के ट्रकों का चालान नहीं किया जाता है। 

विज्ञापन

इस बीच पहुंचे खनन निरीक्षक गोविंद कृष्ण मौर्या से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक भी हुई थी। व्यापारियों के विरोध के चलते बाहरी आठ ट्रकों का ओवरलोड में चालान किया गया था। इस मामले में नया मोड़ आ गया। शनिवार को कुछ ट्रांसपोर्टरों ने खनन निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचकर हंगामा कर दिया। गोविंद कृष्ण मौर्या ने कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एडीएम को पूरे मामले की जानकारी दी है। खुद को खतरा बताते हुए खनन निरीक्षक ने एक वीडियो भी जारी किया है।

हाईवे पर वाहनों का नियम के अनुसार चालान किया गया था। अब कुछ ट्रांसपोर्टर हमें धमका रहे हैं। मेरे कार्यालय में आकर ट्रांसपोर्टरों ने अभद्रता भी की है। इस मामले में एडीएम को सूचना दे दी है। डीएम के संज्ञान में मामले को डाला जाएगा।- गोविंद कृष्ण मौर्या, खनन निरीक्षक

मामले की अभी पूरा जानकारी नहीं है। खनन निरीक्षक की ओर से तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।- एस आनंद, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें