फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: दस वर्षों से गैंग बनाकर कर जेब काटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रकम भांपकर शिकार बनाते थे जेबकतरे

Thu, 31 Mar 2022 06:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

कांट के अभायन मोहल्ला रहने वाले किसान ब्रजपाल को जेबकतरे ने निशाना बनाते हुए एक लाख रुपये चोरी कर लिए थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने एसओजी के साथ संयुक्त रूप से टीम बनाकर जेबकतरों की तलाश शुरू की। जिसमें 72 घंटों के भीतर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे चोरी किए गए रुपयों में 71,500 रुपये भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जेबकतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले की चौक कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 28 मार्च को कांट के किसान की जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी के मामले का खुलासा किया है। 72 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 71,500 रुपये बरामद कर किए हैं। पकड़े गए आरोपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। आरोपी जेब की मोटाई देखकर रकम का अंदाजा लगाने के बाद जेब काट लेते थे।
विज्ञापन


कांट के अभायन मोहल्ला निवासी किसान ब्रजपाल 28 मार्च को बाइक खरीदने के लिए शहर आए थे। जहां रास्ते में गर्रा पुल और कटरा के बीच ई-रिक्शे पर उनकी जेब काटकर एक लाख रुपये उड़ा दिए गए थे। ब्रजपाल की तहरीर पर चौक कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसओजी प्रभारी रोहित सिंह व कोतवाली पुलिस बृजेश सिंह ने संयुक्त रूप से जेब काटने वाले गिरोह की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात साढ़े नौ बजे बरेली मोड़ के पास घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में विभिन्न स्थानों पर जेब काटकर चोरी की वारदात को कुबूल किया, साथ ही 71,500 रुपये भी बरामद किए हैं। एसपी एस आनंद ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप उर्फ भोला व आकाश उर्फ मानी निवासी ग्राम महरुमपुर थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया है।

दस वर्षों से जेबकतरे घटनाओं को दे रहे थे अंजाम

पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि उनका संगठित गैंग दस वर्षों से जेब काटने की घटनाएं कर रहा है। भीड़ वाले स्थानों पर मौके का फायदा उठाकर जेब काटकर बाइक से भाग जाते थे। जेब की मोटाई देखकर रुपयों का अंदाजा लगाकर सवारी बैठ जाते थे और मौका लगते ही हाथ साफ कर साथ चल रही बाइकों पर बैठकर भाग जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें