फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीईओ को धमकी... प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई कराे, नहीं तो तुम्हें बर्खास्त कर दूंगा

Tue, 29 Oct 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन महीने पहले प्राथमिक विद्यालय बाडूजई द्वितीय की प्रधानाध्यापिका रीना श्रीवास्तव के अपहरण के मुकदमे में नामजद आरोपी ने नगर शिक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार का पीछा कर धमकाया। उसने चेतावनी दी कि शिक्षिका पर कार्रवाई न करने पर वह उन्हें बर्खास्त करा देगा। उसने कई बार कार्यालय में आकर उनके बारे में पूछताछ भी की। बीईओ की तहरीर पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले बेटे की दवा लेने निकली रीना का अपहरण कर लिया गया था। मुरादाबाद में कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद शिक्षिका ने भागकर जान बचाई थी। पुलिस ने वहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में जमीनी विवाद और रुपयों के लेन-देन की बात भी सामने आई थी। आरोपी ने शिक्षिका के खिलाफ शिकायत की थी।
उसके पत्र की जांच बीईओ नगेंद्र कुमार को सौंपी गई थी। बीईओ ने सदर पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षिका पर कार्रवाई न करने के लिए दबाव बना रहा है। 26 अक्तूबर को दोपहर 03:45 बजे रोटी गोदाम स्थित कार्यालय में आया और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बुलाकर उनके बारे में जानकारी की। उनके आने-जाने का समय पूछा और उनका पीछा भी किया।
विज्ञापन

सुभाषनगर के पास पीछे आने का कारण पूछने पर हाथापाई करते हुए कहा कि रीना मास्टरनी को बर्खास्त कराओ, नहीं तो तुम्हें बर्खास्त कर दूंगा। धमकी देने के बाद आरोपी चला गया। पुलिस ने आरोपी हरमन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षिका पर कार्रवाई को लेकर बीईओ पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें