फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीलापुर मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर मांगी मुराद

विज्ञापन
श्रीजानकी महाराज देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाती महिलाएं - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीजानकी महाराज मेला कीलापुर में शनिवार को मुख्य पर्व चैत्र पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। वहीं महिलाओं ने मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन

मिर्जापुर के कीलापुर गांव में श्रीजानकी महाराज देवस्थान पर कई दशक से मेला लगता आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बच्चों के अन्नप्राशन और मुंडन संस्कार कराने आते हैं। शनिवार को मेले में तमाम महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। इनमें नवदंपतियों की संख्या भी खासी रही। लोगों ने देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाने के बाद मेले में सजी दुकानों पर खरीदारी की। पुरुषों ने खेती के काम आने वाले उपकरण, लकड़ी का सामान और पशुओं की शृंगार सामग्री भी खरीदी। अभी यह मेला लगभग दस दिन तक चलेगा।
लाठी और ढोलक के लिए प्रसिद्ध है कीलापुर मेला
कीलापुर मेला ढोलक और लाठी की बिक्री के लिए प्रसिद्ध है। पूर्व में जरीनपुर की बनी हुई बैलगाड़ी की जोड़ी भी प्रसिद्ध थी। किन्तु अब लकड़ी के पहिये वाली बैलगाड़ी का चलन बंद हो गया है।
विज्ञापन

जैतीपुर में भी शुरू हुआ जानकी महाराज मेला
जैतीपुर। सुप्रसिद्ध श्री जानकी महाराज मेला जैतीपुर में शनिवार से शुरू हो गया है। मेले में दूर-दूर से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। मेले का मुख्य पर्व चैत्र पूर्णिमा शनिवार को होने के कारण तमाम श्रद्धालु पहुंचे। श्री जानकी महाराज देवी स्थान पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। बाबा शक्ति सिंह ने बताया कि यहां भक्त अपनी मुराद पूरी होने और बच्चों के अन्नप्राशन कराने आते हैं। मेले की प्रबंध समिति में सदैव जैतीपुर थाना अध्यक्ष ही अध्यक्ष रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें