फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार के चुनाव में सहयोग करने वालों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
शाहजहांपुर के सेंट्रलवार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ला का स्वागत ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुुमार शुक्ला ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में सहयोग करने वाले चुनाव अधिकारी, सहायक चुनाव अधिकारी, चुनाव जज, सुरक्षा समिति के सदस्यों, अध्यक्ष संजीव कुमार अग्निहोत्री, महासचिव अजय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि अजय कुमार शुक्ला को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। साथ ही भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्रा, योगेश नाथ पाठक, बृजेश चंद्र मिश्रा, बांके बिहारी मिश्रा, अधिवक्ता राजेश अवस्थी, दीप कुमार गुप्ता, संजय सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें