फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुकान से पांच बोरा धान उठा ले गए चोर, सीसी कैमरे मे हुए कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
परौर। हैदलपुर निवासी अनाज के कारोबारी अमित कुमार कश्यप की पकड़िया चौराहा पर जोगपाल सिंह इंटर कॉलेज के पास स्थित दुकान से चोर शनिवार की देर रात करीब 11 बजे धान से भरे पांच बोरे उठा ले गए। रविवार को सुबह दुकान खोलने पहुंचे अमित को धान के बोरे कम मिले। बाद में दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज में धान के बोरे उठाते तीन चोर दिख गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पहचानने के बाद अमित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी कादराबाद गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने उन्हें सीसीटीवी फुटेज देखकर पहचान लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के अनुसार तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें