घायल कानूनगो अनुराग शर्मा। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा। कलान तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात खुदागंज निवासी अनुराग शर्मा रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे खुदागंज मार्ग पर भौना गांव के पास बाइक में ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हाे गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर उसका चालक भाग गया। सड़क पर घायल हालत में उन्हें पड़ा देख राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया।
इन दिनों कानूनगो अनुराग तिलहर तहसील मुख्यालय पर मतदाता सूची प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। हादसे के वक्त वह ड्यूटी करने तिलहर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुए कानूनगो की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद