फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवैध वसूली के खिलाफ होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। किसान कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने पावर काॅरपोरेशन के कर्मचारियों और अधिकारियों पर ट्यूबवेल तथा बिजली कनेक्शन के लिए अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि अल्हागंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी, किसानों व अन्य लोगों को सही जानकारी नहीं देते। ट्यूबवेल तथा विद्युत कनेक्शन के लिए जब लोग संपर्क करते हैं, तो उनसे बिजली कनेक्शन के लिए क्रमश: पांच हजार तथा डेढ़ लाख रुपये तक की मांग होती है। जबकि बिजली कनेक्शन घरेलू का 1368 रुपये और ट्यूबवेल के कनेक्शन का विभागीय शुल्क 83000 रुपये निर्धारित है। उन्होंने अवैध वसूली बंद न होने पर उपकेंद्र परिसर में आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
वहीं, एसडीओ जगदीश प्रसाद का कहना है कि विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित शुल्क जमा होता है। इसमें अवैध वसूली की गुंजाइश नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें