फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ...इस जीवन में माधुरिम मधुमास नहीं होता

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जिला कारागार में कवि सम्मेलन में काव्यपाठ करते कवि इंदु अजनबी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष पर कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष पर जिला कारागार में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया गया। लखनऊ से आईं वर्षा श्रीवास्तव ने मां शारदे की वंदना की। काकोरी से आए ओजस्वी कवि अशोक अग्निपथी ने सुनाया-यदि काकोरी की माटी का स्वर्णिम इतिहास नहीं होता, तो हम सबके इस जीवन में मधुरिम मधुमास नहीं होता। हास्य कवि कृष्ण कुमार मौर्या, संयोजक हास्य कवि विजय तन्हा, इंदु अजनबी, लखनऊ से आए संदीप अनुरागी, बाराबंकी के प्रदीप महाजन और संजय शर्मा, बालकवि सुब्रत ने भी काव्यपाठ किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कवियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, हरि शरण वाजपेयी, राजू बग्गा, पूनम मेहरोत्रा, राजेश यादव, जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता, डिप्टी जेलर कृष्ण कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें