फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
खिरनीबाग क्षेत्र में तेज धूप से बचाव करते हुए जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक का उछाल आया है। तेज धूप और उमस से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें