शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से न्यूनतम पारा में 3.3 डिग्री का उछाल आया है। अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। दिन में उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब छह मिलीबार बढ़ा हुआ है। वातावरण में नमी 40 प्रतिशत है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।