फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में घर से नकदी, जेवर सहित एक लाख का माल पार किया

विज्ञापन
ुवायां में मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। कस्बे में सीओ आवास से चंद कदम दूर शनिवार रात चोरों ने एक मकान में घुसकर ताले तोड़कर एक लाख रुपये कीमत का जेवर चोरी कर लिए। मामले की तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आशीष पांडे ने बताया कि उनके पिता बीमार हैं, इस कारण परिवार के सभी सदस्य पिता के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। शनिवार रात दो बजे उनके बड़े भाई संजीव पांडे पिता को शौच कराने के लिए उठे तो देखा कि मकान का दरवाजा खुला पड़ा था। सभी लोग नीचे गए तो मेन दरवाजे के साथ ही कमरों के दरवाजों के ताले टूटे मिले। कमरों में रखे बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे और तमाम सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने मामले की जानकारी नगर में ही रहने वाले रिश्तेदारों और पुलिस को दी गई।
पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली। आशीष पांडेय ने बताया कि उनके घर से चोर पांच पैंडिल का मंगल सूत्र, दो जोड़ी पायल, सोने की तीन अंगूठी, एक लर, चांदी के 12 सिक्के और 14 सौ रुपये की नकदी ले गए हैं। खास बात है कि चोरी की घटना सीओ बीएस वीर कुमार के आवास से चंद कदम दूरी पर हुई है। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

निगोही रोड पर ठीक से नहीं होती गश्त
घटना से पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। निगोही रोड पर रहने वाले लोगों का कहना है कि पूर्व में नगर में ताबड़तोड़ चोरियां होने के बाद गश्त की बेहतर व्यवस्था की गई थी। कुछ दिन से गश्त के नाम पर खानापूर्ति चल रही है। खासकर निगोही रोड पर तो पुलिस रात भर में एक बार भी निकलती दिखाई नहीं देती है।
पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
आशीष पांडे के मकान में चोरी की घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर केबी सिंह का कहना है कि चोरी में घर के अंदर से ही कोई क्लू निकल सकता है। इसी को आधार मानकर पुलिस जांच भी कर रही थी, लेकिन बाद में तहरीर वापस ले ली गई है। आशीष पांडे मामले में कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें