पुवायां में दुकान का टूटा ताला और मौके पर मिला सूजा दिखाते प्रेमबाबू। संवाद
पुवायां। पुवायां में पुलिस पिकेट के पास मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर चोर दो गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए।
पुवायां के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी प्रेमबाबू अवस्थी की राजीव चौक के पास शाहजहांपुर रोड पर प्रेम मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर आने पर ताले टूटे पड़े मिले और दुकान के अंदर रखे दो गैस सिलिंडर गायब मिले।
प्रेमबाबू ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रेमबाबू ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रहे हैं। कैमरों से चोर की पहचान होने के बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बता दें कि राजीव चौक पुवायां का सबसे मुख्य चौराहा है और यहां पर दो हाईवे आकर मिले हैं। राजीव चौक पर 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, इसके बाद भी दुकान के ताले तोड़ने और सिलिंडर चोरी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि चोरी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद