फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गया सब्जी विक्रेता, पीछे से चोरों ने घर खंगाला

विज्ञापन
मोहल्ला सराय काईयां में सब्जी बिक्रेता के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में सब्जी विक्रेता के घर से चोरों ने नकदी-जेवर समेत लगभग दो लाख का माल चोरी कर लिया। घटना के वक्त वह अपनी ससुराल में था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरायकाइयां निवासी मानसिंह गुप्ता सब्जी विक्रेता हैं। उनकी पत्नी रेनू गुप्ता रक्षाबंधन पर थाना रोजा क्षेत्र की आईटीआई कॉलोनी स्थित मायके गई हुई थी। 23 अगस्त की शाम मानसिंह पत्नी को लेने ससुराल गए थे। घर पर कोई भी नहीं था। 24 अगस्त को सुबह जब वह घर लौटे और मुख्य द्वार का ताला खोला तो कमरे का दरवाजा टूटा पड़ा था। कमरे के अंदर रखी अलमारी भी टूटी हुई थी।
सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर छत से सरियानुमा जाल काट कर घर के अंदर दाखिल हुए। फिर कमरे का दरवाजा, अलमारी आदि तोड़कर एक लाख रुपये नगद, एक जोड़ी झुमकी, दो सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन समेत लगभग दो लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन रजितराम मौके पर आ गए। उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने खाली पड़े प्लाट एवं आसपास तलाशी भी ली पर कहीं भी चोरों का सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें