पुवायां। जेबा रोड पर हाईवे ओवरब्रिज के पास ठेले पर मोमोज, बर्गर खा रही महिलाओं, युवतियों के वीडियो बनाने की शिकायत पर पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
शुक्रवार को दो युवक मोमोज, बर्गर के ठेले पर आने वाली महिलाओं और युवतियों के फोटो खींचने के साथ वीडियो बना रहे थे। शक होने पर आसपास के लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले आई। इस बीच युवकों ने फोटो, वीडियो डिलीट कर दिए। युवक पुवायां के ही एक गांव के रहने वाले हैं।
मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा को लेकर अधिकारी सख्ती बरत रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिसकर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। यही कारण रहा कि युवकों को देर रात बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि शिकायत पर युवकों को थाने लाया गया था, लेकिन किसी के तहरीर न देने और साक्ष्य न मिलने के कारण युवकों को छोड़ दिया गया।
इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां