फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मायके आई महिला रिश्ते के भतीजे के साथ चली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र के एक गांव में महिला और युवक अचानक लापता हो गए। रिश्ते में दोनों बुआ और भतीजे हैं। परिजन दोनों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर थाना क्षेत्र की महिला की शादी करीब आठ माह पहले हुई थी। पहले करवाचौथ पर वह अपने मायके आई थी। भैया दूज से दो दिन पहले मंगलवार को बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस न आने पर परिवार वालों को चिंता हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच पता चला कि महिला का रिश्ते का भतीजा भी घर से गायब है। दोनों के अचानक गायब होने पर परिजन तलाश करने में जुटे हैं। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि मामले में उन्हें प्रार्थना पत्र मिला है। दोनों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर तलाश की जाएगी। दोनों ही बालिग हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें