तिलहर। अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार की शाम हुए सड़क हादसों में भाई दूज मनाने मायके जा रही महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव सैजना निवासी रामलड़ैते की पत्नी धान देवी ई-रिक्शा से मायके गांव पौकी जा रही थीं। गांव से कुछ दूर पहुंचते ही रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे धान देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी तिलहर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहा पर विद्युत निगम कार्यालय के सामने बाइक अनियंत्रित हो जाने से उस पर सवार गांव अमनपुर गोटिया निवासी रवि और राजू गिरकर घायल हो गए। संवाद